Ladli Behna Yojana 38th Kist Date 2026: लाडली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी? यहां देखें पूरी जानकारी
Ladli Behna Yojana 38th kist 2026: हमारे प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों और माताओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकलकर आ रही है, जो हर महीने मिलने वाले 1,500 रुपए की अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं। तो सरकार द्वारा इस महीने की किस्त जारी करने की अंतिम तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
आज के इस लेख में हम नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानेंगे, आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए आप उसे पढ़ सकते हैं:
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना क्या है?
- इस योजना को चलाने का कारण
- इस योजना के मुख्य लाभ और खास बातें
- Ladli behna Yojana 38th kist 2026
- इस योजना का लाभ कौन-कौन सी बहनें ले सकती हैं?
- किन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- इस के लिए जरूरी कागज और फीस
- अपनी किस्त का स्टेटस कैसे देखें
- अपने गांव की नई सूची में नाम कैसे देखें
- किस्त रुकने या खाता ब्लॉक होने का मुख्य कारण
- पैसा ना आने या कोई परेशान करे तो शिकायत कहां करें
- इस के लिए महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक
इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में हम नीचे विस्तार से जानेंगे आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए। तो आप सीधे उसी बिंदु को पढ़ ले जिससे आपको कम समय में पूरी और सटीक जानकारी मिल सके।
लाडली बहना योजना क्या है?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हमारे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए सबसे बड़ी और सबसे सफल सरकारी योजना है। इस योजना की शुरुआत विशेष रूप से हमारी माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत सरकार हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता भेजती है। यह पैसा हर महीने नियम से बहनों के खातों में पहुंचता है। जिससे बहनों को छोटे-मोटे खर्चो के लिए किसी दूसरे के आगे हाथ फैलाने को मजबूर नहीं होती हैं।
इस लाडली बहना योजना को चलाने का असली कारण
सरकार द्वारा इस योजना को चलाने का असली कारण यह है, कि जब किसी गांव या गरीब परिवार की महिलाओं को अपने के छोटे-मोटे खर्चों और बच्चों की छोटी-मोटी जरूरत के लिए भी परिवार के पुरुष पर निर्भर रहना पढ़ता था। कभी-कभी हाथ में पैसे ना होने के कारण वे अपनी इच्छाएं और जरूरतें मार लेती थीं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने सीधे बहनों के हाथ में हर महीने पैसे देने की व्यवस्था की है, ताकि समाज में हर महिला पूरे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी सके।
लाडली बहना योजना के मुख्य लाभ और खास बातें
हर महीने निश्चित राशि:
- योजना के तहत हर पात्र बहन को हर महीने की एक निश्चित तारीख को 1,500 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
सालाना बड़ी मदद:
- इस हिसाब से हर लाडली बहन को साल भर में कुल 18,000 रुपए की बड़ी आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से मिलती है।
सीधे खाते में भुगतान:
- पूरी राशि पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे आधार से जुड़े बैंक खाता में भेजी जाती है, जिससे एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं होता।
आवास योजना का अतिरिक्त लाभ:
- जो बहानें इस योजना से जुड़ी हैं, उन्हें सरकार की तरफ से लाडली बहना आवास योजना के द्वारा पक्का मकान बनाने के लिए भी अलग से सहायता दी जा रही है।
Ladli Behna Yojana 38th kist 2026: आज का नया लाइव अपडेट
महिला एवं बाल विकास विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, इस महीने की 38वीं किस्त आगामी 10 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी होने की संभावना है। सरकार द्वारा सभी पात्र बहनों के खातों की जांच पूरी कर ली गई है जैसा कि आप जानती हैं, सरकार हर महीने की 10 तारीख को ही यह पैसा बहनों के खातों में डालती है, इसलिए इस बार भी 10 जुलाई को सिंगल क्लिक के माध्यम से पैसा सीधे आपके बैंक खाता में भेज दिया जाएगा। जिन बहनों का बैंक खाता आधार से पूरी तरह लिंक है, उन्हें बिना किसी रूकावट के उनके 1,500 रुपए मिल जाएंगे।
लाड़ली बहना योजना का लाभ कौन-कौन सी महिलाएं ले सकती हैं?(पात्रता नियम)
सरकार के नियमों के अनुसार केवल वहीं महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं, जो नीचे की शर्तों को पूरा करती हैं:
- आवेदन करने वाली महिला अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को मिलता है, जिसमें विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
- आवेदन करने वाली बहन की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की कुल सालाना आय 2,50,000 रुपए (ढाई लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
किन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा?(अपात्र लोग)
यदि आपके परिवार में नीचे दी गई चीजों में से कुछ भी है, तो आपको इस योजना की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा:
- जिस महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में हैं या हर महीने सरकार को इनकम टैक्स भरता है।
- जिस परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान में या पूर्व में सांसद, विधायक, सरकारी नौकरी या सरकारी बोर्ड का अध्यक्ष रहा हो।
- जिस परिवार के पास अपनी खुद की चार पहिया गाड़ी (जैसे कार, जीप, या ट्रैक्टर) मौजूद हो।
- जिन महिलाओं को सरकार की किसी अन्य योजना से हर महीने 1,000 रुपए या उससे कम मिल रहे थे, तो सरकार उसे बढ़ाकर लाड़ली बहना के बराबर लाती थी।
लाडली बहना योजना के लिए जरूरी कागज और फीस
सरकारी नियम के अनुसार, लाडली बहना योजना में नाम चेक करना या आवेदन करना पूरी तरह से नि: शुल्क (Free) है। इसके लिए किसी को 1 रुपए भी देने की जरूरत नहीं है। अपना नाम देखना या नया स्टेटस जांचने के लिए आपके पास यह सही कागज होने चाहिए।
समग्र आईडी:
महिला की खुद की व्यक्तिगत समग्र आईडी और परिवार की समग्र आईडी होना अनिवार्य है।
आधार कार्ड:
आधार कार्ड आपकी समग्र आईडी और आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी है।
बैंक खाता पासबुक:
जिसमें आपकी किस्त के पैसे आते हैं, वह खाता केवल महिला के नाम का होना चाहिए और उसमें डीबीटी (DBT) चालू होनी चाहिए।
Ladli Behna Yojana Status Check: अपनी किस्त का स्टेटस कैसे देखें?
आगामी 10 जुलाई 2026 को आने वाली 38वीं किस्त का स्टेटस घर बैठे अपने मोबाइल से चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
स्टेप 2: मुख्य पेज पर दिए गए "आवेदन की स्थिति" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपनी ऑनलाइन आवेदन संख्या या अपनी सदस्य समग्र आईडी नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे स्क्रीन पर डालें और सबमिट करें। आपकी पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी।
Ladli Behna Yojana Final List Check: अपने गांव की नई सूची में नाम कैसे देखें?
यदि आप देखना चाहती हैं कि आपके गांव या वार्ड की किन-किन महिलाओं को 38वीं किस्त मिलने वाली है, तो इन स्टेप्स का पालन करें :
स्टेप 1: आधिकारिक लाडली बहना पोर्टल पर जाएं और अंतिम सूची (Final List) वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके जो ओटीपी आए, उसे सत्यापित करें।
स्टेप 3: अब अपने जिले का नाम, अपनी स्थानीय संस्था, अपनी ग्राम पंचायत और अपने गांव या वार्ड का नाम ध्यान से चुनें।
स्टेप 4: 'सूची देखें' के बटन पर क्लिक करते ही आपके पूरे गांव की महिलाओं की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
किस्त रुकने ने या खाता ब्लॉक होने का मुख्य कारण
कई बार बहनों का नाम लिस्ट में होने के बाद भी 10 तारीख को पैसा नहीं आ पाता, इसकी मुख्य वजह है, यह दो बड़ी गलतियां होती हैं।
बैंक खाते में डीबीटी (DBT) बंद होना:
यदि आपका बैंक खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए चालू नहीं है, तो सरकार द्वारा भेजा गया पैसा बैंक स्वीकार नहीं करता। इसके लिए तुरंत बैंक जाकर 'DBT चालू' कराएं।
समग्र ई-केवाईसी (e-KYC) न होना:
यदि आपकी समग्र आईडी और आधार कार्ड आपस में लिंक नहीं है, तो भी आपकी किस्त को तुरंत रोक दिया जाता है।
Ladli Behna Helpline Number: पैसा ना आने या कोई परेशान करे तो शिकायत कहां करें?
यदि आपका स्टेटस सब कुछ सही दिखाई दे रहा है, फिर भी 10 जुलाई को आपके खाते में 1,500 रुपए नहीं आते हैं,या गांव का कोई व्यक्ति आपसे पैसों की मांग करता है, तो आप बिना डरे सरकार के इस आधिकारिक नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकती हैं:
मुख्यमंत्री (CM) हेल्पलाइन नंबर:
- 181 (इस नंबर पर सीधे कॉल करके लाडली बहना योजना की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है)।
लाडली बहना योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं
- लाडली बहना योजना आधिकारिक मुख्य पोर्टल: cmladlibahna.mp.gov.in
निष्कर्ष (Conclusion)
मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस लेख मैं हमने लाड़ली बहना योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया है। ऐसी ही सरकारी जानकारी के लिए आप हमारे Sarkari Yojana Help ब्लॉग को लगातार देखते रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें