PM Kisan Tractor Yojana 2026 का सच: क्या सच में ट्रैक्टर पर मिल रही है 50% सरकारी सब्सिडी? जाने पूरी सच्चाई और (Fake Scam Alert)

किसान भाइयों, आजकल व्हाट्सएप और यूट्यूब पर 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' की काफी खबरें चल रही है। सब बोल रहे हैं कि नया ट्रैक्टर लेने पर सरकार आधी कीमत (50% सब्सिडी) देगी। लेकिन भाइयों, सच्चाई कुछ और है। इस नाम की कोई योजना मोदी सरकार नहीं चलाती, बल्कि सरकार कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत ट्रैक्टर पर छूट देती है। इस लेख में मैं आपको इसकी पूरी सच्चाई और आवेदन करने का सही तरीका बताऊंगा।

PM Kisan Tractor Yojana की असली सच्चाई

किसान भाइयों, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (PIB Fact Check) ने साफ-साफ बताया है कि 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' नाम की कोई भी स्कीम केंद्र सरकार नहीं चलती है। सोशल मीडिया पर जो फॉर्म भरने के लिए लिंक शेयर किया जा रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं। सरकार ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी देती तो है, लेकिन वह 'कृषि यंत्र अनुदान योजना' या राज्यों की अपनी योजनाओं (जैसे ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल) के जरिए दी जाती है। इसलिए किसी भी फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

सरकार ट्रैक्टर पर सब्सिडी क्यों देती है?

किसान भाइयों, सरकार का इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश के छोटे और मध्यम किसानों की आमदनी बड़े और वे नए तरीके से खेती कर सकें। आज भी गांवों में ऐसे बहुत किसान हैं। जो खेती के लिए अपना खुद का ट्रैक्टर नहीं खरीद सकते और उन्हें दूसरों के ट्रैक्टरों से अपनी खेती करवानी पड़ती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार 'कृषि यंत्र अनुदान योजना' के द्वारा ट्रैक्टरों पर छूट देती है ताकि किसानों का खर्चा कम हो और वे समय पर अपनी खेती की बोनी और कटाई कर सकें।

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के मुख्य लाभ:

1. ट्रैक्टर पर बड़ी छूट:

इस योजना के द्वारा किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार की तरफ से लगभग आधी कीमत (50% सब्सिडी) की सहायता मिल सकती है।

2. महिलाओं को ज्यादा मौका:

अगर कोई महिला किसान अपने नाम पर इस ट्रैक्टर योजना का फॉर्म भर्ती है, तो सरकार उन्हें पहले प्राथमिकता देती है और ज्यादा छूट देती है।

3. बैंक से आसान लोन:

ट्रैक्टर खरीदने के लिए जो शेष पैसे बचते हैं, उनके लिए बैंक से लोन भी मिल जाता है, जो कि सरकारी बैंकों से बहुत कम ब्याज पर मिल जाता है।

4. सीधे खाते में पैसे:

योजना का जो भी पैसा यह सब्सिडी मिलती है, वह सीधे किसान भाइयों के आधार से जुड़े बैंक खातों मे भेज दी जाती है, जिससे कोई धोखाधड़ी नहीं हो पाती।

PM Kishan Tractor Yojana 2026: आज का नया लाइव अपडेट

कृषि विभाग के ताजा और आधिकारिक अपडेट के अनुसार, साल 2026 के इस नए कृषि सीजन के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी के नए आवेदक की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सरकार ने इस बार लक्ष्य रखा है कि देश के लाखों जरूरतमंद किसानों को इस योजना के द्वारा नए ट्रैक्टर लिए जाएंगे। यदि आपने अभी तक इसका लाभ नहीं लिया है, तो आप अपने राज्य के कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल (जैसे मध्य प्रदेश के किसान भाइयों के लिए e-krishi yantra anudan portal) (और उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों के लिए 'पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल') पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि इस समय कौन-कौन से कृषि यंत्रों या ट्रैक्टर पर सब्सिडी मिल रही है और वहां अपना नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ट्रैक्टर योजना के लिए कौन-कौन पात्र हैं?

खुद की खेती की जमीन:

आवेदन करने वाले किसान भाई के पास अपने नाम खुद की जमीन हो, जिस पर खेती हो सके।

छोटे किसानों को मौक:

यह योजना मुख्य रूप से हमारे देश के छोटे और मध्यम किसानों के लिए है, जमींदार और बड़े किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

7 साल का नियम:

किसान भाई ने पिछले 7 सालों के अंदर केंद्री या राज्य सरकार की किसी भी दूसरी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना का लाभ नहीं लिया हो।

परिवार से एक सदस्य:

एक किसान परिवार की तरफ से केवल एक व्यक्ति इस योजना के द्वारा ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकता है।

किन-किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा?(अपात्र लोग)

  • ऐसे किसान भाई जिनके पास अपने खुद के नाम पर कोई खेती की जमीन नहीं है। (यानी जो दूसरों के खेतों में बताई पर काम करते हैं)

  • जिन किसान परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या हर महीने सरकार को इनकम टैक्स देता है।

  • जिन किसानों के पास पहले से ही चालू और सही स्थिति में खुद का ट्रैक्टर मौजूद है।

आवेदन की फीस और जरूरी कागजात

किसान भइयों, सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना के द्वारा आवेदन करने की कोई भी सरकारी फीस नहीं है, यह पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास यह कागज होने चाहिए:

1. आधार कार्ड:

जो कि आपका चालू नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी है।

2. जमीन के कागज:

आप की खेती की ताजा खतौनी, खसरा नंबर और उसकी नकल।

3. बैंक खाता पासबुक:

जिससे सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आएगा (खाता चालू होना चाहिए)।

4. पहचान पत्र:

आपका वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड

5. फोटो और मोबाइल नंबर:

किसान भाई की पासपोर्ट साइज फोटो और ओटीपी (OTP) जांच के लिए चालू मोबाइल नंबर

ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

किसान भइयों, अगर आप अपने खेतों के लिए ट्रैक्टर या कोई अन्य कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से या पास के सीएससी(CSC) केंद्र पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने का सही और असली तरीका नीचे दिया गया है।

स्टेप 1: असली वेबसाइट पर जाएं:

सबसे पहले अपने मोबाइल में अपने राज्य के कृषि विभाग की असली सरकारी वेबसाइट को खोलें(जैसे मध्य प्रदेश के लिए e-krishi yojana anudan portal सर्च करें) और (उत्तर प्रदेश के लिए  पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल सर्च करें)।

स्टेप 2: कृषि यंत्र योजना चुनें:

वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको अलग-अलग योजनाओं के बॉक्स देखेंगे वहां आपको "कृषि यंत्र सब्सिडी योजना" या "अनुदान हेतु आवेदन करें"बाली विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: किसान पंजीकरण करें:

यदि आप पहली बार पोर्टल पर आए हैं, तो अपना आधार कार्ड नम्बर और मोबाइल नंबर डालकर नया किसान रजिस्ट्रेशन पूरा कर ले।

स्टेप 4: फॉर्म को सही भरें:

अब आपके सामने जो ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा, उसमें अपनी खेती की जमीन की जानकारी और बैंक खाते का पूरा विवरण बिल्कुल सही-सही टाइप कर दें।

स्टेप 5: कागज अपलोड और सबमिट करें:

आखिर में अपनी ताजा खतौनी (जमीन के कागज) और आधार कार्ड की फोटो साफ-साफ अपलोड कर दें और सबमिट बटन दबा दें। फार्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद मिल जाएगी।

धोखाधड़ी या समस्या होने पर शिकायत कहां करें?

किसान भइयों, अगर कोई व्यक्ति या फर्जी व्यवसाय आपको 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' के नाम पर धोखा देकर पैसों की मांग करती है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। सरकार की किसी भी योजना का लाभ दिलाने के लिए कोई भी अधिकारी आपसे पैसे नहीं मांग सकता। यदि आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी आती है या कोई आपसे पैसे मांगता है, तो आप अपने राज्य के कृषि विभाग की हेल्पलाइन या केंद्र सरकार के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर नीचे दिया हुआ है

राष्ट्रीय किसान हेल्पलाइन नंबर:आप केंद्र सरकार के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक नीचे दिए हुए हैं:

केंद्र सरकार का मुख्य पोर्टल (SMAM):https://agrimachinery.nic.in

मध्य प्रदेश कृषि यंत्र पोर्टल (MP):http://dbt.mpdage.org (e-krishi Yantra Anudan)

उत्तर प्रदेश किसान पोर्टल (UP):http://upagriculture.com(पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल)

निष्कर्ष(conclusion):

किसान भइयों, निष्कर्ष यह निकलता है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चल रही 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' पूरी तरह से अपवाह है। केंद्र सरकार इस नाम से कोई सीधी योजना नहीं चला रही है। अगर आप सच में ट्रैक्टर पर 50% तक सब्सिडी पाना चाहते हैं, तो सरकार की असली 'कृषि यंत्र अनुदान योजना'के द्वारा अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर जाकर ही आवेदन करें। सरकारी योजनाओं की ऐसी ही सही और सच्ची जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग Sarkari Yojana Help को लगातार पढ़ते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PM Surya Ghar Muft Bijali Yojana 2026: बड़ी खुशखबरी! घर की छत पर लगाएं फ्री सोलर पैनल, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ऐसे करें आवेदन।

PM Kisan 24th Installment Date 2026: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? यहां देखें 23वीं किस्त का स्टेटस