PM Kisan 24th Installment Date 2026: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? यहां देखें 23वीं किस्त का स्टेटस
Pm Kisan Yojana 24th Installment Latest Update: देश के सभी किसान भाइयों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के द्वारा मिलने वाली 2,000 रुपए की अगली किस्त का इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब किसान भाई अगली किस्त जोकि 24वीं किस्त है, के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इस को ध्यान से पढ़ें ताकि आपकी किस्त किसी भी गलती की वजह से ना रुके।
आज के इस लेख में हम नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे। आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए। तो आप उसे पढ़ सकते हैं:
- PM किसान योजना 24वीं किस्त का लेटेस्ट अपडेट
- पीएम किसान योजना को शुरू करने का असली कारण
- योजना के मुख्य लाभ और खास बातें
- Pm Kisan 24th Installment कब आएगी? (24वीं किस्त की संभावित तारीख)
- PM किसान योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
- किन-किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
- नया आवेदन करने के लिए जरूरी कागज और फीस
- पीएम किसान योजना में नया आवेदन करने का आसान तरीका
- Pm Kisan 23rd Installment Status Check Online: आपके खाते में 2,000 रुपए आए या नहीं?
- How to complete pm Kisan e-kyc online: सबसे महत्वपूर्ण काम
- गांव की नई सूची में अपना नाम कैस देखें?
- किस्त रुकने या आवेदन निरस्त होने के मुख्य कारण
- पैसा ना आने पर शिकायत कहां करें?
- पीएम किसान योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक
ऊपर दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। आपको जिस भी बिंदु के बारे में जानना है, तो आप सीधे उस बिंदु पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
PM किसान योजना 24वीं किस्त का लेटेस्ट अपडेट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। सरकार ने 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त सफलतापूर्वक किसानों के खतों में ट्रांसफर कर दी है। अब देश के करोड़ो किसान भाई अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पीएम किसान योजना को शुरू करने का असली कारण(योजना का मुख्य उद्देश्य)
भारत सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का असली करण देश के किसान भाइयों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। ज्यादातर गांव में किसान भाइयों को खेती के दिनों में बीज, अच्छी खाद, दवाई और खेती के औजार खरीदने के लिए रूपयों की बहुत जरूरत होती है। जिससे किसान भाई भारी ब्याज पर रुपया लेते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने सीधे नगद सहायता की व्यवस्था की, ताकि सभी किसान भाई अपनी खेती की जरूर को समय पर पूरा कर सकें और उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलने पड़े।
योजना के मुख्य लाभ और खास बातें
- पूरा पैसा सरकारी: यह योजना 100% केंद्र सरकार की है, इसका पैसा सीधे दिल्ली सरकार की तरफ से आता है।
- सीधा बैंक खाते में पहुंचाना: कोई भ्रष्टाचार नहीं, पूरे रुपए सीधे आपके आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में पहुंचती हैं।
- नियमित पैसे की मदद: हर साल 6,000 रुपए की सहायता तीन आसान किस्तों (अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर, और दिसंबर से मार्च के बीच) मैं नियमित रूप से दी जाती है।
- मोबाइल पर सहायता केंद्र: किसानों के सवालों और समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए pm किसान वेबसाइट पर डिजिटल हेल्प असिस्टेंट (AI) की आधुनिक सुविधा भी दी गई है।
Pm Kisan 24th Installment कब आएगी? (24वीं किस्त की संभावित तारीख)
पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, सरकार हर 4 महीने में 2,000 रुपए की किस्त जारी करती है। लेकिन 23वीं किस्त जून 2026 में आ चुकी है, इसलिए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के महीने में आने की पूरी संभावना है। लेकिन अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
PM किसान योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?(पात्रता नियम)
जमीन का मालिकाना हक:
सरकारी रिकॉर्ड में नाम:
ग्रामीण और शहर:
किन-किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा? (अपात्र लोग)
यदि कोई आवेदक नीचे दी गई श्रेणियां में से किसी में भी आता है, तो इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा:
- जिन लोगों के पास खेती की अपनी खुद की जमीन नहीं है।
- किसान परिवार का कोई भी सदस्य जो वर्तमान में या पहले कभी किसी सरकारी नौकरी (केंद्र या राज्य सरकार) में रहा हो।
- 10,000 रुपए या उससे अधिक महीने की पेंशन पाने वाले सभी रिटायर कर्मचारी।
- पेशेवर नागरिक जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, या पिछले साल सरकार को इनकम टैक्स देने बाले नागरिक।
नया आवेदन करने के लिए जरूरी कागज और फीस
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत नया फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त (Free) है। इसके लिए सरकार कोई फीस नहीं लेती। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास यह सही कागज होने चाहिए:
1. आधार कार्ड: जो कि आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी है।
2. जमीन के कागज: जमीन की किताब, खतौनी, खसरा नंबर या नकल।
3. बैंक खाता पासबुक: जिसमें बैंक का नाम, खाता नंबर और आईएफएससी(IFSC) कोड साफ-साफ दिखाई दे रहा हो।
4. चालू मोबाइल नंबर: ओटीपी (OTP) के लिए चालू मोबाइल नंबर।
पीएम किसान योजना में नया आवेदन करने का आसान तरीका
यदि आप एक नए किसान हैं और अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं तो इन स्टेप्स पालन करके अपना नया फॉर्म घर बैठे भर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल मैं योजना की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोलें।
स्टेप 2: मुख्य पेज पर फार्मर कॉर्नर (Farmer Corner) सेक्शन के अंदर दिए गए न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म (New Farmer Registration form) बाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर अपने राज्य का नाम चुने और ओटीपी (OTP) बाले बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करने के बद एक बड़ा फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी जमीन की जानकारी (खाता नंबर, खसरा नंबर) बिल्कुल सही-सही भरें।
स्टेप 5: अपनी खतौनी की फोटो अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। पटवारी द्वारा जांच के बाद आपका नाम लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।
Pm Kisan 23rd Installment Status Check Online: आपके खाते में 2,000 रुपए आए या नहीं?
अगर आपके खाते में 20 जून 2026 को भेजी गई 23वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना (FTO) स्टेटस और बैंक खाता चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1: पीएम किसान की सरकारी वेबसाइट पर जाएं और अपना स्टेटस चेक करें (Know Your Status) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब अपना सरकारी रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर देख रहा कोड भरें।
स्टेप 3: इसके बाद 'Get Data' के बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपकी पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी, जहां आप देख सकते हैं कि आपके पैसे का स्टेटस क्या दिख रहा है (जैसे: FTO Generated या Waiting for Approval)।
How to complete pm Kisan e-kyc online: सबसे महत्वपूर्ण काम
यदि आपका ई-केवाईसी(e-kyc) पूरा नहीं है, तो सरकार के नियमों के अनुसार आपकी आने वाली 23वीं किस्त को रोक दिया जाएगा। इसे पूरा करने का आसान तरीका:
मोबाइल से ई-केवाईसी:
पीएम किसान वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए गए e-kyc विकल्प पर जाएं।अपना आधार नंबर डालें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। आपका ई-केवाईसी तुरंत पूरा हो जाएगा।
बैंक खाता आधार लिंक:
इसके साथ ही अपने बैंक में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए चालू हो, क्योंकि सरकार केवल आधार के जरिए ही सीधे खाते में पैसा भेजते हैं।
Pm Kisan New Beneficiary List 2026: गांव की नई सूची में अपना नाम कैस देखें?
अगर आप देखना चाहते हैं के आपके गांव में किन-किन किसानों को 23वीं किस्त मिली है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: सरकारी वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List) के विकल्प को चुने।
स्टेप 2: अब अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक और अपने गांव का नाम से चुनें।
स्टेप 3: 'Get Report' के बटन पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, जहां आप अपना नाम देख सकते हैं।
किस्त रुकने या आवेदन निरस्त होने के मुख्य कारण
ज्यादातर कई किसान भाई शिकायत करते हैं कि सब कुछ सही होने के बाद भी पैसा नहीं आया। इसकी मुख्य वजहें यह गलतियां होती हैं:
जमीन का रिकॉर्ड लिंक न होना (Land Seeding No):
नाम में गलती:
यदि आपके आधार कार्ड की अक्षरों की स्पेलिंग और बैंक पासबुक में लिखे नाम की स्पेलिंग लग-अलग है, तो भी आपका पैसा रुक जाता है।
Pm Kisan Helpline Number: पैसा ना आने पर शिकायत कहां करें?
यदि आपका स्टेटस सब कुछ सही (yes) दिखाई दे रहा है, फिर भी 20 जून को आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो आप सरकार के आधिकारिक शिकायत केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं:
फ्री हेल्पलाइन नंबर: 155261/1800115526
सरकारी ईमेल सपोर्ट: pmkisan-ict@gov.in
पीएम किसान योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।
pmkisan.gov.in (मुख्य वेबसाइट लिंक)
PM-Kisan portal (यहां जाकर 'know your status' पर क्लिक करें)
PM-Kisan portal (यहां जाकर 'beneficiary list' पर क्लिक करें)
निष्कर्ष (conclusion)
पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक बढ़िया योजना है। 23वीं किस्त का पैसा जारी हो चुका है और अब आपको अपनी 24वीं किस्त बिना किसी रूकावट के पानी के लिए ई-केवाईसी (e-kyc) और लैंड सीडिंग को पूरा रखना होगा। ऐसी ही सही जानकारी के लिए Sarkari Yojana Help पर आते रहें।
Disclaimer:
यह एक निजी ब्लॉग है और इसका संबंध किसी भी सरकारी विभाग या पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल से नहीं है। यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है। सही जानकारी के लिए हमेशा अधिकार की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जरूर जाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें