PM Surya Ghar Muft Bijali Yojana 2026: बड़ी खुशखबरी! घर की छत पर लगाएं फ्री सोलर पैनल, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ऐसे करें आवेदन।

PM Surya Ghar Muft Bijali Yojana 2026: देश के उन सभी नागरिकों और गरीब परिवारों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जो हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल से परेशान रहते हैं। यदि आप भी अपनी बिजली के बिल को पूरी तरह जीरो (0) करना चाहते हैं, तो भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा PM Surya Ghar Muft Bijali Yojana 2026 के तहत नए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत सरकार आम नागरिकों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए भारी सब्सिडी (सरकारी छूट) दे रही है, जिससे आपको हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

आज के इस विशेष लेख में हम नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानेंगे, आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए आप उसे पढ़ सकते हैं:

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?

  • लेटेस्ट अपडेट

  • योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

  • छत की जगह और नया नियम

  • पात्रता नियम: इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

  • सोलर पैनल लगाने के लिए जरूरी कागज

  • नया आवेदन करने का तरीका

  • इस के लिए महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक

इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में हम नीचे विस्तार से जानेंगे आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए। तो आप सीधे उस बिंदु को पढ़ ले जिससे आपको कम समय में पूरी और सटीक जानकारी मिल सके।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है। इस योजना का आधिकारिक ऐलान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के 1 करोड़ से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगाना है।इस योजना के द्वारा जो भी नागरिक अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाता है, उसे सरकार की तरफ से 78,000 रुपए तक की बड़ी सब्सिडी सीधे उसके बैंक खाते में दी जाती है, जिससे सोलर पैनल लगाने का खर्च बहुत कम हो जाता है और बिजली का बिल हमेशा खत्म हो जाता है।

लेटेस्ट अपडेट:

"जून 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक देश भर में 35 लाख से भी अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।"

योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

1. 300 यूनिट फ्री बिजली:

इस योजना के तहत घर पर सोलर लगाने के बाद आपको हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली पूरी तरह फ्री मिलेगी।

2. बिजली बेच कर कमाई:

यदि आपके घर में सोलर पैनल से बनने वाली बिजली बच जाती है, तो आप उसे सरकारी बिजली कंपनी (डिस्कॉम) को बेचकर हर साल 15,000 रुपए तक की अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं।

3. 78000 रुपए की भारी सब्सिडी:

3 किलोवाट (KW) का सोलर पैनल लगाने पर सरकार की तरफ से 78,000 रुपए की फिक्स सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है।

4. सस्ता बैंक लोन:

सोलर पैनल लगाने के लिए यदि आपके पास पैसे नहीं है, तो सरकार बहुत ही कम ब्याज दर (बिना किसी गारंटी के) बैंकों से लोन की सुविधा भी दिलाती है।

छत की जगह और नया नियम

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास छत पर पर्याप्त जगह होनी चाहिए। अलग-अलग किलो वाट के लिए जरूरी जगह नीचे दी गई है:

  • 1 kw सोलर पैनल के लिए: 80 से 100 वर्ग फीट जगह

  • 2 kw सोलर पैनल के लिए: 160 से 200 वर्ग फीट जगह

  • 3 kw सोलर पैनल के लिए: 240 से 300 वर्ग फीट जगह

नया नियम 2026:

सरकार ने अब यह नियम बनाया है कि यदि आप सरकारी सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं, तो आप अपनी छत पर विदेशी (imported) सोलर पैनल भी लगवा सकते हैं।

पात्रता नियम: इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

  • आवेदन करने वाला नागरिक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।

  • आवेदक के पास अपना खुद का पक्का मकान होना अनिवार्य है, जिसकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त खुली जगह हो।

  • परिवार के पास एक सक्रिय और चालू बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) होना जरूरी है, जिसका पुराना बिल पूरी तरह जमा हो

  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कोई इनकम टैक्स दाता होना चाहिए।

अंतिम तिथि:

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, इस योजना के तहत मिलने वाली 78,000 रुपए की सब्सिडी का लाभ केवल 31 मार्च 2027 तक ही लिया जा सकता है।

सोलर पैनल लगाने के लिए जरूरी कागज

  • आधार कार्ड:आवेदक का असली आधार कार्ड।

  • बिजली का बिल:पिछले 6 महीनों में से कोई भी एक लेटेस्ट बिजली बिल (जिसमें कंज्यूमर नंबर साफ लिखा हो)।

  • छत का मालिकाना हक:मकान के कागज या रजिस्ट्री।

  • बैंक खाता पासबुक:सब्सिडी का पैसा पाने के लिए आधार से लिंक बैंक खाता।

  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

PM Surya Ghar Online Apply: नया आवेदन करने का आसान तरीका

अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मुफ्त सोलर पैनल योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के क्रमवार स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले योजना की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in को खोलें।

स्टेप 2: मुख्य पेज पर दिए गए Apply for Rooftop Solar वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना राज्य,अपनी बिजली वितरण कंपनी का नाम (जैसे MPPMCL,UPPCL) और अपना विजली उपभोक्ता नंबर ( Consumer Number) दर्ज करें।

स्टेप 4: अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी (OTP) के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 5: इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में अपनी छत का एरिया और आप कितने किलोवाट का सोलर लगवाना चाहते हैं, वह चुने।

स्टेप 6: अपने बिजली के बिल की साफ फोटो अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें। सरकारी अधिकारियों की मंजूरी के बाद वेंडर आपके घर आकर सोलर पैनल लगा देगा और 30 दिन के अंदर सब्सिडी आपके खाते में आ जाएगी।

पीएम सूर्य घर योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:

आधिकारिक मुख्य सोलर योजना पोर्टल: pmsuryaghar.gov.in

ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक: PM Surya Ghar Registration page

निष्कर्ष (conclusion)

मेरे प्यारे दोस्तों सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में आपने ऊपर पढ़ा होगा। इस योजना का लाभ लेने के बाद आपको हमेशा के लिए हर महीने बिजली का बिल भरने से मुक्ति मिल जाएगी। और आपका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा, साथ ही आप बची बिजली को भी बेच सकते हैं। इस योजना के द्वारा मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आज ही अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। ऐसी ही सभी सरकारी योजनाओं की सही जानकारी के लिए Sarkari Yojana Help को लगातार देखते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PM Kisan Tractor Yojana 2026 का सच: क्या सच में ट्रैक्टर पर मिल रही है 50% सरकारी सब्सिडी? जाने पूरी सच्चाई और (Fake Scam Alert)

PM Kisan 24th Installment Date 2026: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? यहां देखें 23वीं किस्त का स्टेटस