Aayushman Card New List 2026: बड़ी खुशखबरी! आयुष्मान कार्ड की नई लिस्ट हुई जारी, फ्री मिलेगा ₹5 लाख का इलाज, ऐसे देखे नाम।

Aayushman card new list 2026: देश के उन सभी गरीब और मध्य वर्गी परिवारों के लिए, राहत भरी और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जो बीमारी के समय अस्पताल के भारी भरकम खर्चे से परेशान रहते थे। यदि आप भी आयुष्मान कार्ड नई लिस्ट 2026 की नई और ताजा सूची का इंतजार कर रहे थे, तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साल 2026 की नई लिस्ट औपचारिक तौर पर जारी कर दी गई है।

आज के इस लेख में हम नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानेंगे, आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए आप उसे पढ़ सकते हैं:

  • आयुष्मान भारत योजना क्या है?
  • योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं
  • Aayushman card new list 2026: आज का नया लाइव अपडेट
  • आयुष्मान कार्ड का लाभ कौन-कौन ले सकता है? (पात्रता नियम)
  • किन लोगों का नाम इस लिस्ट से काट दिया गया है? (अपात्र लोग)
  • Ayushman card beneficiary search: नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
  • आयुष्मान कार्ड का पैसा न मिलने या अस्पताल द्वारा मना करने पर क्या करें?
  • आयुष्मान कार्ड योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स

इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में नीचे विस्तार से जानेंगे आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए। तो आप सीधे उस बिंदु को पढ़ ले जिससे आपको कम समय में पूरी और सही जानकारी मिल सके।

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत योजना (जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहते हैं) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के किसी भी गरीब परिवार को पैसों की कमी के कारण इलाज की सुविधा दूर न रह जाए। इस योजना के द्वारा पात्र परिवारों को डिजिटल कार्ड (आयुष्मान कार्ड) दिया जाता है, जिसकी सहायता से देश के किसी भी बड़े सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाकर गंभीर से गंभीर बीमारी का बिल्कुल फ्री इलाज करवा सकते हैं।

योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

5 लाख का मुफ्त इलाज:

हर योग्य परिवार को हर साल 5,00,000 (पांच लाख रुपए) तक का फ्री कैशलेश इलाज मिलता है।

सभी गंभीर बीमारियां शामिल:

इसमें ऑपरेशन, डिलीवरी, कैंसर, दिल की बीमारी जैसी लगभग 1350 से अधिक छोटी बड़ी बीमारियों का इलाज पूरी तरह शामिल है।

दवाई और जांच का खर्च फ्री:

अस्पताल में भर्ती होने से पहले की जांचे और भर्ती रहने के दौरान की दवाइयां का पूरा खर्च सरकार उठाती है।

पूरे देश में मान्य:

आप अपने राज्य के बाहर भी किसी दूसरे शहर (जैसे दिल्ली, मुंबई) की लिस्टेड अस्पताल में जाकर इस कार्ड से फ्री इलाज करा सकते हैं।

Aayushman card new list 2026: आज का नया लाइव अपडेट

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए ताजा आदेशक अनुसार, साल 2026 की नई सूची में देश के करोड़ों नए परिवारों के नाम शामिल किए गए हैं। विशेष रूप से जिन लोगों के पास राशन कार्ड मौजूद है। या जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं, उनके नाम को सरकारी कंप्यूटर पर अपडेट कर दिया गया है। यदि आपका नाम इस नई सूची में आ जाता है, तो आप तुरंत अपने पास के किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड का लाभ कौन-कौन ले सकता है? (पात्रता नियम)

  • ग्रामीण क्षेत्रों मे रहने वाले भूमिहीन मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवार।

  • ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड (विशेष रूप से अंत्योदय या पात्र गृहस्थी कार्ड) मौजूद है।

  • शहरी क्षेत्र में कबाड़ बिनने वाले, घरेलू नौकर, और छोटे कारीगर, गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के सभी गरीब परिवार।

नया नियम:

  • 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग (चाहे वे गरीब हो या अमीर) बिना किसी आय सीमा के उन्हें लाभ मिलेगा।

किन लोगों का नाम इस लिस्ट से काट दिया गया है? (अपात्र लोग)

  • जिस परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या हर महीने सरकार को टैक्स देता है।

  • जिन लोगों के पास खुद की चार पहिया गाड़ी (जैसे कार या ट्रैक्टर) मौजूद है, वे अपात्र हैं।

  • ऐसे परिवार जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए से अधिक है या जिनके पास बड़ी मात्रा में कृषि भूमि है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी कागज

इस कार्ड को बनवाना पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है । आपके पास है सही कागज होने चाहिए:

1. आधार कार्ड: जो कि आपका चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी है।

2. राशन कार्ड: आपके परिवार का चालू राशन कार्ड।

3. समग्र आईडी (मुख्यतः मध्य प्रदेश केलिए) या पीएम लेटर: यदि सरकार द्वारा आपके नाम पर कोई पत्र आया हो

Ayushman card beneficiary search: नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

अपने मोबाइल से आयुष्मान भारत योजना की नई लिस्ट में नाम खोजने का सबसे आसान तरीका नीचे दिया गया है:

स्टेप 1: सबसे पहले आयुष्मान योजना की आधिकारिक बेनेफिशरी पोर्टल beneficiary.nha.gov.in को खोलें।

स्टेप 2: मुख्य पेज पर बेनिफिशियरी (Beneficiary) वाले विकल्प को चुने और अपना चालू मोबाइल नंबर डालकर सत्यापित (Verify) बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। वहां अपने राज्य(State) का नाम, अपनी योजना(PMJAY), अपने जिले (District) का नाम चुने।

स्टेप 5: इसके बाद सर्च बाई (Search By) में जाकर राशन कार्ड (Family ID) या आधार कार्ड को चुने और अपना नंबर डालकर सर्च बटन क्लिक करें।

स्टेप 6: ऐसा करते ही आपके पूरे परिवार की लिस्ट नीचे खुल जाएगी। यदि नाम के आगे अप्रूव्ड (Approved) लिखा है, तो आप वहीं से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड का पैसा न मिलने या अस्पताल द्वारा मना करने पर क्या करें

यदि कोई लिस्टेड अस्पताल आपका आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी फ्री इलाज करने से मना करता है या पैसों की मांग करता है, तो आप सीधे सरकार के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14555/1800-111-565

आधिकारिक शिकायत ईमेल: pmjay@nha.gov.in

आयुष्मान कार्ड योजना महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स नीचे दिए गए है।

आयुष्मान योजना आधिकारिक बेनेफिशरी पोर्टल: beneficiary.nha.gov.in

अस्पताल की सूची खोजने का लिंक: PMJAY Hospital search portal

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड और पात्रता लिंक: https://nha.gov.in

निष्कर्ष (conclusion)

मेरे प्यारे भाइयों अगर आपने अभी भी इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो अपना कार्ड जरूर बनवा ले, क्योंकि यह बीमारी के समय लाखों रुपए के खर्च की चिंता को पूरी तरह खत्म कर देती है। अगर आपको इसके अंदर सही जानकारी मिली हो तो Sarkari Yojana Help ब्लॉग को लगातार देखते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PM Surya Ghar Muft Bijali Yojana 2026: बड़ी खुशखबरी! घर की छत पर लगाएं फ्री सोलर पैनल, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ऐसे करें आवेदन।

PM Kisan Tractor Yojana 2026 का सच: क्या सच में ट्रैक्टर पर मिल रही है 50% सरकारी सब्सिडी? जाने पूरी सच्चाई और (Fake Scam Alert)

PM Kisan 24th Installment Date 2026: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? यहां देखें 23वीं किस्त का स्टेटस