PM Vishwakarma Yojana 2026: फ्री औजारों या टूलकिट के लिए 15,000रु और 3 लाख रुपए का लोन, यहां देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

अगर आप एक छोटे कारीगर, मजदूर या पारंपरिक शिल्पकार हैं और अपने काम को बड़ा करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस योजना को शुरू करने का असली मकसद हमारे देश के छोटे कामकारू भाइयों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। चाहे आप दर्जी का काम करते हों, लोहार हों, कुम्हार हों या कारपेंटर या कोई और छोटा काम करते हो, तो यह योजना आपके बिजनेस (काम) को एक नई उड़ान दे सकती है। इस स्कीम के द्वारा सरकार कामगारों को 15,000 रुपए की फ्री टूलकिट (औजार किट) और अपना काम बढ़ाने के लिए (3 लाख) रुपए तक का सस्ता लोन दे रही है।

इस पूरे लेख में हम आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी बहुत ही आसान शब्दों में देंगे। हम नीचे दिए गए बिंदुओं को विस्तार से जानेंगे:

  • योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं
  • आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता (फॉर्म कौन भर सकता है?)
  • योजना के लिए अपात्रता नियम (कौन फॉर्म नहीं भर सकता?)
  • आवेदन के लिए जरूरी कागज (दस्तावेज)
  • पीएम विश्वकर्मा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • आवेदन की स्थिति (Status Check) कैसे देखें ?
  • कॉमन गलतियां जिसके कारण फॉर्म रिजेक्ट होता है
  • आधिकारिक सरकारी लिंक
  • शिकायत और हेल्पलाइन नंबर

ऊपर दिए गए सभी बिंदुओं को हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे। आपको जिस भी बिंदु की जानकारी चाहिए, तो आप सीधे नीचे जाकर उस बिंदु को पढ़ सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

हमारे देश और समाज में बहुत से ऐसे भाई-बहन हैं जो अपने हाथों की कला और औजारों से जीविका चलाते हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण वे अपने काम को बड़ा नहीं कर पाते और औजार नहीं खरीद पाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के जरिए सरकार कारीगरों को आधुनिक औजार खरीदने के लिए वित्तीय सहायता (पैसा) देती है। और इसके साथ ही काम को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन भी देती वो भी बिना गारंटी के, सरकार का लक्ष्य है कि हर छोटे कारीगर को समाज और देश में एक नई पहचान मिले और उनकी कमाई बढ़ सके।

योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

इस योजना के द्वारा लाभार्थियों को बहुत से बड़े फायदे मिलते हैं, जिनको हमने नीचे आसान पॉइंट्स (बिंदु) में समझाया है:

1. कारीगर प्रमाण पत्र (Id Card):

आवेदन स्वीकार होने के बाद सरकार की तरफ से आपको एक डिजिटल विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिया जाएगा, जो आपकी कला की सरकारी पहचान होगी।

2. फ्री टूलकिट के लिए ₹15,000:

अपने काम से जुड़े नए और आधुनिक औजार (Tools) खरीदने के लिए सरकार सीधे आपके बैंक खाते में 15,000रु की ई-वाउचर सहायता भेजती है। और जो पैसा आता है उसमें से आपको कोई पैसा वापस नहीं करना होता।

3. सस्ते ब्याज पर (3 लाख) रुपए का लोन:

अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए सरकार दो किस्तों में कुल 3,00,000रु तक का लोन देती है। पहली बार में (1 लाख) रुपए और उसे समय पर चुकाने पर दूसरी बार में (2 लाख) रुपए का लोन मिलता है। इस लोन पर ब्याज की दर बहुत कम जो कि सिर्फ 5% होती है।

4. फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड:

सरकार आपके काम की आधुनिक ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) भी आपको देगी। बुनियादी ट्रेनिंग के दौरान आपको हर दिन 500रु का स्टाइपेंड (खर्चा) भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

5. डिजिटल लेनदेन पर प्रोत्साहन (Incentive):

डिजिटल व्यापार को बढ़ावा देने के लिए, हर बार डिजिटल भुगतान (UPI) करने या प्राप्त करने पर सरकार प्रति ट्रांजैक्शन 1रु का इंसेंटिव सीधे बैंक खाते में देती है।

6. मार्केटिंग सहायता (Market Support):

आपके द्वारा बनाए गए सामान को बड़े बाजारों, ऑनलाइन वेबसाइटों और सरकारी प्रदर्शनियों (Exhibitions) में बेचने के लिए सरकार मुफ्त (फ्री) में ब्रांडिंग और मार्केटिंग की सुविधा देती है।

आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता (कौन फॉर्म भर सकता है?)

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपका नीचे दिए गए 18 पारंपरिक क्षेत्रों में से किसी एक में काम करना जरूरी है:
1. दर्जी (कपड़े सिलने वाले)
2. लोहार (लोहे का काम करने वाले)
3. कुम्हार (मिट्टी के बर्तन बनाने वाले)
4. राजमिस्त्री (मकान बनाने वाले)
5. कारपेंटर / बढ़ई (लकड़ी का काम करने वाले)
6. नाई (बाल काटने वाले)
7. धोबी (कपड़े धोने वाले)
8. मोची / चर्मकार (जूते ठीक करने वाले)
9. टोकरी, चटाई या झाड़ू बनाने वाले
10. मालाकार (फूलों का काम करने वाले)
11. सुनार (सोने के गहने बनाने वाले)
12. नाव बनाने वाले
13. अस्त्र बनाने वाले
14. ताला बनाने वाले
15. हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
16. मूर्तिकार (पत्थर तराशने वाले)
17. मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले
18. खिलौने बनाने वाले (पारंपरिक)

योजना के लिए अपात्रता नियम (कौन फॉर्म नहीं भर सकता?)

नीचे दिए गए किसी भी पात्रता में आते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मलेगा:

  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, इससे कम उम्र के युवा अपात्र हैं।

  • परिवार का कोई भी सदस्य (पति, पत्नी या अविवाहित बच्चे) सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

  • अगर आपने पिछले 5 सालों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना (जैसे - पीएम स्वनिधि, मुद्रा लोन या प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ) के द्वारा लोन लिया है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

  • परिवार का केवल एक ही सदस्य इस योजना के द्वारा लाभ ले सकता है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

फॉर्म भरने के लिए जाने से पहले अपने पास नीचे दिए गए सभी कागज बिल्कुल सही स्थिति में रख लें:

1. आधार कार्ड: आवेदक का असली आधार कार्ड, जिसमें नाम और जन्मतिथि सही हो।

2. राशन कार्ड: परिवार की पहचान के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

3. बैंक खाता पासबुक: पैसा सीधे खाते में आने के लिए बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड साफ दिखना चाहिए।

4. चालू मोबाइल नंबर: जो आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि उस पर ओटीपी (OTP) आएगा।

5. समग्र आईडी: (यह मुख्यतः मध्य प्रदेश के पाठकों के लिए आवश्यक है, अन्य राज्यों में वहां का स्थानीय परिवार पहचान पत्र लगेगा)।

पीएम विश्वकर्मा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

इस योजना में फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (CSC सेंटर) पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आवेदन करवा सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको पीएम विश्वकर्मा की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए लॉगिन (Login) बटन पर क्लिक करके एप्लीकेंट लॉगिन (Applicant Login) को चुनें।

स्टेप 3: अब आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।

स्टेप 4: ओटीपी दर्ज करने के बाद बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) के जरिए अपना सत्यापन पूरा करें।

स्टेप 5: इसके बाद आपके सामने योजना का मुख्य रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण और अपने व्यापार (Trade) का नाम बिल्कुल सही-सही भरें।

स्टेप 6: सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और फाइनल सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक कर दें। फॉर्म जमा होने के बाद मिलने वाली रसीद का प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

आवेदन की स्थिति (Status Check) कैसे देखें?

फॉर्म भरने के बाद आप समय-समय पर अपने आवेदन की स्थिति घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  • इसके लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं।

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

  • डैशबोर्ड पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस (Application Status) का विकल्प दिखाई देगा। वहाँ आप देख सकते हैं कि आपका फॉर्म ग्राम पंचायत या जिला स्तर पर कहाँ तक पास हुआ है।

कॉमन गलतियां जिसके कारण फॉर्म रिजेक्ट होता है

बहुत से किसान और कारीगर भाई फॉर्म भरते समय कुछ छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनका नाम लिस्ट में नहीं आता:

• बैंक खाते का डीबीटी (DBT) चालू न होना:

अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है और डीबीटी ऑन नहीं है, तो सरकार की 15,000रु की राशि अटक जाएगी। फॉर्म भरने से पहले बैंक जाकर ई-केवाईसी (e-KYC) जरूर करवा लें।

• गलत व्यापार (Trade) चुनना:

आप जो काम वास्तव में करते हैं, वही विकल्प चुनें। गलत जानकारी देने पर वेरिफिकेशन टीम आपका फॉर्म रिजेक्ट कर देगी।

आधिकारिक सरकारी लिंक्स नीचे दिए है:

पाठकों की सुविधा और सही मार्गदर्शन के लिए हमने नीचे मुख्य सरकारी वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक्स दे दी हैं, जिन पर क्लिक करके आप सीधे सही पोर्टल पर जा सकते हैं:

  • पीएम विश्वकर्मा मुख्य राष्ट्रीय पोर्टल: यहाँ क्लिक करें (pmvishwakarma.gov.in)

  • नए पंजीकरण और लॉगिन लिंक: यहाँ क्लिक करें (Login Portal)

शिकायत और हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है या आपका पैसा खाते में नहीं आया है, तो आप सरकार के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 18002677777 या 17923
  • आप अपनी शिकायत आधिकारिक ईमेल आईडी pm-vishwakarma@dcmsme.gov.in पर भी भेज सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

पीएम विश्वकर्मा योजना 2026 देश के छोटे और मेहनती कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने का एक बहुत ही अच्छा सरकारी प्रयास है। 15,000रु की फ्री टूलकिट सहायता और कम ब्याज पर मिलने वाला लोन आपको अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी मदद करेगा। अगर आप इसके पात्र हैं, तो आज ही अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र पर जाकर आवेदन करें।

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

Sarkari Yojana Help ब्लॉग किसी भी प्रकार की सरकारी संस्था नहीं है और हमारा किसी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर उपलब्ध ताज़ा नियमों के आधार पर लिखी गई है। हम पाठकों को सलाह देते हैं कि कोई भी ऑनलाइन आवेदन करने या वित्तीय लेनदेन करने से पहले एक बार स्वयं आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर जाकर सभी नियमों की अच्छे से जाँच जरूर कर लें। किसी भी तकनीकी त्रुटि के लिए यह ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा।


टिप्पणियाँ